adevertisment Adevertiisment banner

Gold Price Rises: चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, सोने के भाव में जोरदार उछाल, चांदी स्थिर

Gold Price Rises: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को सोना प्रति 10 ग्राम 1,100 रुपये से लेकर 1,200 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि, चांदी की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

कीमतों में आई तेजी के चलते देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 95,130 रुपये से लेकर 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 87,200 रुपये से 87,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। चांदी आज भी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें:

  • दिल्ली:

    • 24 कैरेट सोना – ₹95,280/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹87,350/10 ग्राम

  • मुंबई:

    • 24 कैरेट सोना – ₹95,130/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹87,200/10 ग्राम

  • अहमदाबाद:

    • 24 कैरेट सोना – ₹95,180/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹87,250/10 ग्राम

  • चेन्नई और कोलकाता:

    • 24 कैरेट सोना – ₹95,130/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹87,200/10 ग्राम

  • लखनऊ:

    • 24 कैरेट सोना – ₹95,280/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹87,350/10 ग्राम

  • पटना:

    • 24 कैरेट सोना – ₹95,180/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹87,250/10 ग्राम

  • जयपुर:

    • 24 कैरेट सोना – ₹95,280/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹87,350/10 ग्राम

  • बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर: 

    • 24 कैरेट सोना – ₹95,130/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – ₹87,200/10 ग्राम

Gold Price Rises: also read- Uttarakhand News: अगले माह से आमजन के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी भव्य उद्घाटन

चांदी का हाल:
चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया। दिल्ली सहित देश के सभी प्रमुख बाजारों में चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर रही।

Related Articles

Back to top button