adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच गवर्नर ने की न्यूयॉर्क में आपातकाल की घोषणा

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रांत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए वेरिएंट के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आपात स्थिति की घोषणा की गई है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने शुक्रवार शाम को अपने कार्यकारी आदेश में कहा, “कोविड-19 के संक्रमण को लेकर न्यूयॉर्क में इस वक्त कुछ ऐसा देखा जा रहा है, जैसा कि पिछले वर्ष अप्रैल के बाद ऐसा नहीं देखा गया। पिछले एक महीने में अस्पतालों में संक्रमण के रोगियों के भर्ती होने की संख्या में इजाफा हुआ है। एक-एक दिन में 300 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं इसलिए मैं 15 जनवरी 2022 तक पूरे न्यूयॉर्क प्रांत में आपातकाल की घोषणा करती हूं।”

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में इस आपातकाल में अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी। सुश्री होचुल ने दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रोन पर चिंताओं के बीच प्रांत में आपातकाल की घोषणा की है।
अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और कई यूरोपीय देशों ने नए वेरिएंट के कारण विदेशी नागरिकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया हैं।

न्यूयॉर्क में बिगड़े हालात

गौरतलब है कि अमेरिका का न्यूयॉर्क कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 5785 नए कोरोना केस आए हैं। कोरोना की शुरुआत से अभी तक न्यूयॉर्क राज्य में करीब 58 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यह अभी तक कुल करीब 28 लाख केस मिले हैं, जिनमें करीब 23.26 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 4 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Related Articles

Back to top button