adevertisment Adevertiisment banner

Hamirpur: DM से मिलने पर अड़े प्रदर्शनकारी, हाईवे हादसों को लेकर कलेक्ट्रेट में घंटों हंगामा

कानपुर-सागर हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों के विरोध में सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, डीएम से मुलाकात न होने पर नाराजगी बढ़ी

Hamirpur:  कानपुर-सागर हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सर्वदलीय राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डीएम को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन जिलाधिकारी के कार्यालय से बाहर न आने पर माहौल और गर्म हो गया।

चिलचिलाती धूप में पुरुषों और महिलाओं ने जमीन पर बैठकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान “जिलाधिकारी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारों से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा।

डीएम से मुलाकात न होने पर बढ़ा आक्रोश

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कानपुर-सागर हाईवे 34 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। जब प्रतिनिधिमंडल डीएम को ज्ञापन देने पहुंचा तो उनसे मिलने से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।

महिला प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो उन्हें जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए। कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी भी की।

Uttar Pradesh: दिल्ली से बरेली लौट रहे युवक ने ढाबे पर चाकू से खुद का काटा गला, मौके पर ही मौत

लंबे आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे केवल जिलाधिकारी को ही ज्ञापन सौंपेंगे। उनका आरोप है कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का व्यवहार जनता के प्रति संतोषजनक नहीं है और जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और पूरे मामले को प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

हाईवे हादसों को लेकर लोगों में डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि कानपुर-सागर हाईवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम, हादसा प्रभावित क्षेत्रों में सुधार और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button