adevertisment Adevertiisment banner

ये इश्क है जनाब! परीक्ष छोड़ सीधे थाने पहुंची छात्रा, फिर प्रेमी संग मंदिर में रचाई शादी, बोली- मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं

हमीरपुर। बीएससी की छात्रा ने फाइनल की परीक्षा छोड़कर कोतवाली पहुंच प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ गई। बाद में शक्ति मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। युवक के स्वजन दोनों को घर ले गए।

कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवसी आशीष व ख्याति का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन जाति की दीवार आड़े आ रही थी। जिससे स्वजन शादी को तैयार नहीं थे। बुधवार को छात्रा अपने पिता के साथ परीक्षा देने कस्बे के महाविद्यालय गई थी। पिता के जाते ही वह परीक्षा छोड़ कोतवाली पहुंच गई।

प्रेमी के स्वजन दोनों को शादी के बाद ले गए घर
वहीं, उसका प्रेमी आशीष भी कोतवाली में मौजूद था। बालिग होने का हवाला देते हुए दोनो ने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों के स्वजनों को कोतवाली में बुलाया। जहां युवती के स्वजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

प्रेमी प्रेमिका के बालिग होने पर पुलिस ने दोनों को जाने दिया। दोनों ने शक्ति मंदिर पहुंच कर शादी कर ली। जिसके बाद युवक के स्वजन उन्हें अपने साथ ले गए। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि युवक व युवती बालिग थे। दोनों की सहमति पर युवक के स्वजन को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button