adevertisment Adevertiisment banner

Hamirpur News-पुलिस अधीक्षक ने किया सिसोलर थाना प्रभारी निरीक्षक को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर

Hamirpur News- थाना से सिसोलर के सिजवाही गांव में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बिना अनुमति के जुलूस निकालने और हुए विवाद के चलते पुलिस की लापरवाही आने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दीक्षा शर्मा ने थाना से सिसोलर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकल रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में हुये बवाल पर दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये। जिन्हें मौदहा चिकित्सालय भेजा गया है। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा भी खंडित हो गई। सूचना पर एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिसबल ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी नेबताया कि तहरीर मिलने के बाद आयोजक सहित 9 लोगों पर नामदर्ज मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार जॉच में आयोजक द्वारा शोभा यात्रा ,जुलूस निकालने की अनुमति जिला प्रशासन से नहीं ली थी। बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने और डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले पर जिला प्रशासन में गंभीरता से लेते हुए मामले में दोषी पाए गए थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सी ओ मौदहा द्वारा को दी गईथीं। सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदी कला निवासी सौरभ सिंह, शनि सिंह उर्फ सार्थक, रामजी, रामू सिंह आदि ने महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली थी। जो गुसियारी, टिकरी, कपसा होकर सिजवाही गांव पहुंची थी। शोभायात्रा में क्षत्रिय समाज के लोगों की बहुल संख्या मौजूद थी।शोभायात्रा जैसे ही सिजवाही पहुंची तो किसी बात को लेकर दलित समाज के लोगों से विवाद होने पर देखते ही देखते पत्थर, लाठी डंडे आदि चलने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित कर दी ।जिससे दलितों में आक्रोश फैल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गये। दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि आयोजकों के अलावा विकास, शिवम सिंह, बरमदास, रवि सिंह, गोलू आरख, संदीप सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने शोभायात्रा के बहाने उन पर हमला कर बाबा साहब की प्रतिमा खण्डित कर दी। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा है कि घंटी नाम की महिला, सुरेश, मईयादीन, इंदल, मातादीन, स्वामीदीन, फुलुवा आदि ने विवाद की शुरुआत कर पत्थर बाजी की है । इस घटना को लेकर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनीता पहल, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचकर मामले को नियंत्रित किया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले की जांच कराई जा रही है।

Hamirpur News-Read Also-Kushinagar News-दो पहिया वाहन चालकों को दिया गुलाब के फूल के साथ निःशुल्क हेलमेट

Related Articles

Back to top button