adevertisment Adevertiisment banner

Hardoi Road Accident : सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

हरदोई । यूपी में हरदोई जिले के सांडी कोतवाली इलाके में बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गयी है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस ने बताया कि सांडी कोतवाली इलाके के हरदोई सांडी मार्ग के मझिया गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार 3 लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों को काफी देर बाद हुई। जिसके बाद किसी ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर मिले 2 युवको को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। जबकि तीसरे का शव पुलिस ने सड़क के किनारे तालाब से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करते थे। इस समय वह अपने गांव आए हुए थे। जहां से वह तीनों अपनी बाइक से पार्टी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हरदोई जिले के एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।दुर्घटना में मारे गए युवकों की पहचान सांडी कोतवाली इलाके के जजवांसी गांव के अनिल, राजवीर और विनीत के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button