adevertisment Adevertiisment banner

Haryana- पानीपत में दुकानदार पर फायरिंग,बाल-बाल बचा

Haryana- पानीपत जिले के गांव ददलाना में एक दुकानदार पर दो बदमाशों ने गोली चला दी। निशाना चूकने की वजह से गोली दुकानदार को न लग कर काउंटर की ईंट पर लगी। जिससे वह बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि वह गांव बांसा, जिला करनाल का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत के ददलाना गांव में रिफाइनरी टाउनशिप के गेट नंबर 2 के पास रहता है। यहां उसने ओम करियाणा स्टोर नाम से दुकान खोली हुई है। पिछले 10 सालों से वह दुकान चला रहा है।

मंगलवार को वह अपनी दुकान के आगे काउंटर के सामने कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान खोरा खेड़ी की ओर से एक काली बाइक पर दो नकाबपोश युवक सवार होकर आए। उन्होंने दुकान के सामने बाइक धीमी की और पीछे बैठे हुए युवक ने उसकी तरफ उसे जान से मारने की नीयत से अपने हाथ में लिए पिस्तौल से सीधा फायर किया। निशाना चूकने की वजह से गोली उसको न लग कर काउंटर के नीचे ईंट में जा लगी। जिससे वह बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तेज गति से बाइक दौड़ा कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button