adevertisment Adevertiisment banner

Haryana- सीएम विंडो में लापरवाही पर दादरी के एडीसी को नोटिस

Haryana- हरियाणा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ.साकेत कुमार ने कहा है कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को लेकर लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिक संसाधन सूचना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के अंदर अपने स्कोर को सुधार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

डॉ.साकेत कुमार मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम विंडो (शिकायतों) से संबंधित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एक मामले में उन्होंने चरखी दादरी जिला से संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एडीसी, चरखी दादरी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सेवा विभाग से सम्बंधित वर्ष 2021 से लंबित एक शिकायत को अभी तक अंडरटेक न करने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेवारी निर्धारित करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत करवाने हेतु सेवा विभाग के निदेशक को निर्देश जारी किए है।

अतिरिक्त प्रधान सचिव ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के संबंध में फीडबैक लिया और सभी को शिकायतों का तत्परता से समाधान करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिकायतों के समाधान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने पशुपालन विभाग, सेवा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और नागरिक संसाधन सूचना विभाग से सम्बंधित शिकायतों की समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button