adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या में भीषण हादसा: बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, तीन की मौत, कई गंभीर, रेस्क्यू में जुटी पुलिस

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में शुक्रवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस समेत तमाम आला अधिकारी आनन-फानन मौके पहुंचे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस लखनऊ से अंबेडकरनगर की तरफ जा रही थी। इस भीषण सड़क हादसे में भिडंत के बाद बस ट्रक के नीचे दबी गई है। मौके पर मौजूद पुलिस रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। कई एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचा रही हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। आईजी, एसएसपी और डीएम समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button