IIT Mandi:
IIT मंडी में डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए शिक्षा मंत्रालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतिष्ठित पद के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। चयन सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी की सिफारिश के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री और उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड होना जरूरी है। साथ ही किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव और 5 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव होना चाहिए। इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवार को 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी मिलेंगे। आवेदन के साथ बायोडाटा, दो पेज का विजन स्टेटमेंट और जस्टिफिकेशन नोट जमा करना होगा।
इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन शिक्षा मंत्रालय को भेज सकते हैं। वर्तमान डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मी बेहरा का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है, जिसके मद्देनजर नए डायरेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है।