adevertisment Adevertiisment banner
Trending

पांचवें टी-20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को किया 36 रनों से पराजित, सीरीज पर 3-2 से किया कब्जा

अहमदाबाद। भारत और इंग्लैड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी-20 सीरीज में आज मेजबान भारत ने मेहमान टीम इंग्लैंड को आंतिम और निर्णायक मुकाबले में 36 रनों से हरा कर सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया। अंतिम मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीत के 225 रनों का लक्ष्य दिया था।

जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 188 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से इस मैच में 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द मैच का घोषित किया गया। वहीं, सीरीज में तीन अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजे गए।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 80) और उपकप्तान रोहित शर्मा (64) की पारी की बदौलत 2 विकेट पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लिश टीम ने डेविड मलान (68) और जोश बटलर (52) के दम पर लड़ाई तो की, लेकिन भुवनेश्वर कुमार (15/2) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने उसे 8 विकेट के नुकसान पर 188 रनों तक ही पहुंचने दिया।

भारत के लिये शार्दुल ठाकुर ने 45 रन देकर तीन और भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये जबकि आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 34 रन देकर और टी नटराजन ने 39 रन देकर एक एक विकेट हासिल किया।

Related Articles

Back to top button