adevertisment Adevertiisment banner

Indore- इंदौर में तीन लाख 94 हजार 821 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

Indore-  इंदौर में रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ हुआ। सांसद शंकर लालवानी और विधायक राकेश गोलू शुक्ला ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय इंदौर में बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अतिथि गणों ने रवाना किया। विधायक मालिनी गौड ने मल्हारगंज अस्पताल एवं विधायक मधु वर्मा ने राजेंद्र नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

Indore- Lucknow- वेतन की मांग को लेकर संविदा बस चालक मोबाइल टावर पर चढ़ा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया कि इंदौर में 3600 से अधिक बूथ लगाए गए तथा 8 हजार से अधिक कर्मचारियों ने इसमें सहयोग प्रदान किया। अगले दो दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट पर अभियान का निरीक्षण स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की गई। आज पहले दिन 3 लाख 94 हजार 821 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई।

Related Articles

Back to top button