adevertisment Adevertiisment banner

बारह करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नशे के एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 12 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने शनिवार को बताया कि अभियुक्त फ्रांसिस ओगादिन्मा इरोएग्बुस (34) को मोहन गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। नाइजीरिया के निवासी इस आरोपी के पास से 1.7 किलोग्रमा हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबकि करीब 12 करोड़ आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि मोहन गार्डन थाना अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या की देखरेख में एएसआई मनोज, सिपाही अश्वनी, संदीप और अजय के एक टीम ने आरोपी को विपिन गार्डन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया। यह टीम एरिस्टाइड कुओ नामक विदेशी नागरिक के वीजा की वैधता की जांच करने गया था। इसी दौरान इरोएग्बुस उस मकान में था। पुलिस टीम को उस पर संदेह हुआ और उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 1.7 किलोग्राम हेराइन बरामद हुई।

Related Articles

Back to top button