IPL 2026: IPL Final Winning Percentage! फाइनल में कौन सी टीम रही सबसे सफल?

IPL Final Winning Percentage: आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत किस टीम का? जानिए RCB, CSK, MI और GT का रिकॉर्ड

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में फाइनल तक पहुंचना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। लेकिन असली पहचान उस टीम की बनती है जो खिताबी मुकाबले के दबाव को झेलकर ट्रॉफी अपने नाम करे। IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में फाइनल मुकाबलों में किस टीम का विनिंग प्रतिशत सबसे शानदार रहा है।

डेक्कन चार्जर्स – 100% जीत

आईपीएल फाइनल में सबसे बेहतरीन विनिंग प्रतिशत डेक्कन चार्जर्स का है। टीम ने अपने इतिहास में सिर्फ एक बार फाइनल खेला और साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर चैंपियन बनी। इसके बाद फ्रेंचाइजी आईपीएल का हिस्सा नहीं रही, लेकिन उनका 100 प्रतिशत रिकॉर्ड आज भी कायम है।

मुंबई इंडियंस – 83% जीत

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने 6 फाइनल खेले हैं और 5 बार ट्रॉफी जीती है। सिर्फ 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से मुंबई का फाइनल विनिंग प्रतिशत 83% है।

कोलकाता नाइट राइडर्स – 75% जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 4 आईपीएल फाइनल खेले हैं, जिनमें से 3 बार टीम चैंपियन बनी है। फाइनल मुकाबलों में केकेआर का प्रदर्शन हमेशा मजबूत रहा है और उसका जीत प्रतिशत 75% है।

चेन्नई सुपर किंग्स – 50% जीत

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल खेलने वाली टीम है। सीएसके ने 10 फाइनल खेले, जिसमें 5 बार जीत और 5 बार हार मिली। इस तरह टीम का विनिंग प्रतिशत 50% है।

गुजरात टाइटंस – 50% जीत

गुजरात टाइटंस ने कम समय में ही आईपीएल में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। टीम ने अब तक 2 फाइनल खेले हैं। 2022 में चैंपियन बनी, जबकि 2023 में हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल उनका विनिंग प्रतिशत 50% है।

राजस्थान रॉयल्स – 50% जीत

आईपीएल के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने 2 फाइनल खेले हैं। एक में जीत और एक में हार मिली, जिससे उनका विनिंग प्रतिशत भी 50% है।

सनराइजर्स हैदराबाद – 33% जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 बार फाइनल खेला है लेकिन सिर्फ 1 बार ही ट्रॉफी जीत सकी है। इस कारण उनका विनिंग प्रतिशत 33% है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 25% जीत

आरसीबी का फाइनल रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम ने 4 फाइनल खेले और सिर्फ एक बार खिताब जीता। इस वजह से उनका जीत प्रतिशत 25% है। हालांकि 2026 का फाइनल जीतकर टीम अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी पर पाकिस्तान में भी प्यार और प्रशंसा की बारिश, मोहम्मद यूसुफ ने बताया ‘यंग अफरीदी’

0% जीत वाली टीमें

दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट जैसी टीमें फाइनल तक तो पहुंचीं, लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकीं। इसलिए इनका फाइनल विनिंग प्रतिशत 0% है।

IPL Final Winning Percentage List

  1. डेक्कन चार्जर्स – 100%
  2. मुंबई इंडियंस – 83%
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स – 75%
  4. चेन्नई सुपर किंग्स – 50%
  5. गुजरात टाइटंस – 50%
  6. राजस्थान रॉयल्स – 50%
  7. सनराइजर्स हैदराबाद – 33%
  8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 25%
  9. दिल्ली कैपिटल्स – 0%
  10. पंजाब किंग्स – 0%
  11. राइजिंग पुणे सुपरजायंट – 0%

Written By: Ekta Verma

Related Articles

Back to top button