adevertisment Adevertiisment banner

Jaunpur- कांग्रेस पार्टी का इतिहास और उद्देश्य हमेशा से देश और समाज की सेवा में रहा है: प्रमोद कुमार सिंह

Jaunpur- कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने आज नगर की होटल में पत्रकारों से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इस जिम्मेदारी के लिए चुना है यह मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं इसे एक चुनौती को स्वीकार करता हूं।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास और उद्देश्य हमेशा से देश और समाज की सेवा में रहा है हम हमेशा समाज की हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए काम करते हैं हमारी पार्टी की ताकत हमारे कार्यकर्ता और नेताओं का जनता में विश्वास है हम पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को जनता तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे जिले से लेकर ब्लॉक न्याय पंचायत ग्राम सभा एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देना यह हमारी प्रमुखता है। शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी या बुनियादी की कमी को उन्हें हल करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है सब मिलकर यह सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देना ही नहीं चाहती है। हिंदी क्षेत्र में नए निवेश न होने के कारण युवाओं के लिए नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं।

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक युवा बेरोजगार हैं।सरकार के जन विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करेंगे। वक्फ बिल पर उन्होंने कहा पार्टी आलाकमान का जो दिशा निर्देश होगा उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।अगर बिल जन विरोधी होगा तो हमारे कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। अभिव्यक्ति की आजादी हमारा मौलिक अधिकार है।यदि बिल जनविरोधी होगा तो हम इसकी आवाज सड़क से सदन तक उठाएंगे।

Related Articles

Back to top button