adevertisment Adevertiisment banner

Jharkhand: निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य:  रवि कुमार

Jharkhand: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संचालन एवं प्रबंधन में पुलिस के पदाधिकारी महती भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रिसाईडिंग ऑफिसर और पोलिंग ऑफिसर की तरह निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस के हरेक स्तर तक के पदाधिकारियों के लिए मैनुअल तैयार करते हुए उनकी ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित करना है।

रवि कुमार ने कहा कि इस ट्रेनिंग से ड्यूटी पर लगे पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में स्पष्टता आएगी। साथ ही वे अपनी जिम्मेदारियां तत्परता से निभा सकेंगे और उन्हें यह मालूम रहेगा की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान क्या करना है और क्या नहीं। वे आज राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को निर्वाचन सदन स्थित सभागार में संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब ने पदाधिकारियों को चुनाव की घोषणा से पूर्व प्रारंभिक कार्य एवं मतदान केन्द्रों का वर्गीकरण, वल्नरेबिलिटी का मूल्यांकन और क्रिटिकल विश्लेषण के विषयों एवं मतदान पूर्व, मतदान दिवस और मतदान के पश्चात की अवधि के लिए सुरक्षा व्यवस्था के विषयों पर बिंदुवार विस्तृत रूप से रेखांकित किया।

तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यव्रत साहू ने प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जरूरतों का आकलन, स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से उनके समन्वयन एवं राज्य के पुलिस बल के साथ उनकी तैनाती से संबंधित विषयों को रेखांकित किया। साथ ही उनसे संबंधित स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को भूमिका को बताया। निर्वाचन के दौरान कानून–व्यवस्था, जिसमें एमसीसी एवं व्यय निगरानी, ​​नवाचार एवं सुधार से संबंधित प्रासंगिक मुद्दों पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के पदाधिकारियों से फीडबैक प्राप्त करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Jharkhand: also read- Bihar: 50 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिलेगा सात हजार, मुख्यमंत्री ने दरभंगा के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

इस अवसर पर राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी. होमकर, राज्य सीएपीएफ के नोडल डीआईजी इंद्रजीत महथा, पुलिस हेडक्वार्टर के निर्वाचन सेल के डीआईजी धनंजय कुमार कुमार सिंह, रांची, हजारीबाग, चाईबासा, पलामू, बोकारो एवं दुमका प्रक्षेत्र के डीआईजी, सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक, जिलों के निर्वाचन प्रकोष्ठ के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक सहित मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button