adevertisment Adevertiisment banner

Jharkhand: पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं, समाज को जागरूक करना भी है- राज्यपाल

Jharkhand: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षाविदों और संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करने का भी माध्यम है।

राज्यपाल शनिवार को एक दैनिक समाचार पत्र की ओर से आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड@24 कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति का मूल आधार है। हमारे शिक्षण संस्थान न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने शिक्षकों, प्रशासकों और संस्थानों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके समर्पण से ही हम एक समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।

राज्यपाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का शिक्षा को समावेशी और रोजगारपरक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तनावमुक्त और प्रेरणादायक अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Jharkhand: also read- Mumbai: महाराष्ट्र के तीन जिलों में एनआईए और एटीएस का छापा, चार हिरासत में

राज्यपाल ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए शिक्षण संस्थानों को संवेदनशील और सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि वे शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ नैतिकता, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक हों।

Related Articles

Back to top button