adevertisment Adevertiisment banner

Jodhpur- शेखावत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Jodhpur-  केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने वृन्दावन बगेची भदवासिया में स्थानीय सांसद विकास कोष से 16 लाख की लागत से निर्मित हॉल का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने यहां महादेव मंदिर में अभिषेक किया और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राजस्थान में सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों ही सरकार विकास को लेकर संकल्पित है।

वहीं शेखावत ने वार्ड नंबर 33 स्थित मिल्कमैन कॉलोनी में 1 करोड़ 10 लाख की सडक़ निर्माण का लोकार्पण भी किया। पार्षद घनश्याम भाटी ने बताया कि मिल्कमैन कॉलोनी से बीएसएनल ऑफिस और वहां से न्यू किड्स अस्पताल तक सौ फैंसी पोल लगाए गए हैं और एक करोड़ दस लाख रुपए की सडक़ निर्माण का लोकार्पण केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लड्ढा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल द्वारा किया गया

Related Articles

Back to top button