adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: कोलकाता मेट्रो में तकनीकी खराबी, दमदम से कवि सुभाष लाइन पर सेवा बाधित

Kolkata: कोलकाता मेट्रो सेवा में शनिवार सुबह एक बार फिर तकनीकी खराबी आ गई, जिससे दमदम से कवि ने सुभाष लाइन पर सेवा पूरी तरह ठप हो गई। सुबह के व्यस्त समय में शोभाबाजार स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया और स्टेशन खाली करने का निर्देश दिया गया। स्टेशन के सूचना बोर्ड पर “सेवा बंद” लिख दिया गया।

सुबह के समय मेट्रो में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और दफ्तर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। अचानक आई इस खराबी से यात्री भारी असुविधा में पड़ गए। फिलहाल इस समस्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

दमदम से सुबह 7:05 बजे छूटने वाली मेट्रो ट्रेन शोभाबाजार तक पहुंचने के बाद रुक गई। स्टेशन और ट्रेन के अंदर घोषणा कर यात्रियों को सूचित किया गया कि सेवा अस्थायी रूप से बंद की जा रही है। यात्रियों को न केवल ट्रेन छोड़ने बल्कि स्टेशन से भी बाहर जाने के लिए कहा गया।

मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण बेलगछिया, श्यामबाजार और चांदनी चौक जैसे अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनें नहीं पहुंच पाईं। इन स्टेशनों पर यात्रियों ने शिकायत की कि सुबह तय समय पर ट्रेनें नहीं आईं। इसके चलते कई यात्रियों को बस, टैक्सी या अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ा।

शुक्रवार को भी मेट्रो सेवा में देरी की शिकायतें सामने आई थीं। यात्रियों ने बताया कि दोपहर के समय ट्रेनों के हर स्टेशन पर देर से पहुंचने की समस्या देखी गई। हालांकि, मेट्रो प्रशासन की ओर से इस खराबी के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Kolkata: also read- New Delhi: महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई में महायुति की आंधी, झारखंड में हेमंत का दम

शनिवार सुबह, जब लोग ऑफिस और स्कूल-कॉलेज के लिए मेट्रो पर निर्भर रहते हैं, तब इस तरह की समस्या ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। नियमित यात्रियों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द सेवा बहाल करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button