adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियारों के साथ युवक को दबोचा

Kolkata: हावड़ा पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को अवैध हथियारों और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के 24 ए/1 बस स्टैंड (हावड़ा फायर स्टेशन के पास) में सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे की गई।

हावड़ा पुलिस कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम रफाकत हुसैन (27) है। वह मदरतला लेन, पिलखाना का निवासी है। पुलिस टीम ने उसके पास से एक सिंगल शॉटर, एक सेवन एमएम पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गोलाबाड़ी थाना कांड संख्या 366/24, दिनांक 26.11.2024 के तहत आरोपित पर भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)(a)/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kolkata: also read- Kriti Sanon spoke about nepotism: नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं अभिनेत्री कृति सेनन

प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि यह सफलता डीडी (डिटेक्टिव डिपार्टमेंट) हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट टीम की सक्रियता और गुप्त सूचना पर सटीक कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आरोपित से पूछताछ जारी है, ताकि इस अवैध हथियारों के स्रोत और उसके उपयोग के मकसद का पता लगाया जा सके। पुलिस ने इस घटना को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button