adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: मशहूर अभिनेता मनोज मित्रा की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Kolkata: प्रख्यात बंगाली अभिनेता और नाटककार मनोज मित्रा एक बार फिर से अस्वस्थ हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनोज मित्रा के भाई, अमर मित्रा ने रविवार देर रात इस बात की पुष्टि की कि मनोज मित्रा अस्पताल में भर्ती हैं। एक और प्रसिद्ध नाट्य कलाकार, सौमित्र मित्रा ने भी कहा कि उन्हें सीने में दर्द शुरू होने के बाद जल्दबाजी में अस्पताल ले जाया गया ताकि जल्द से जल्द उनका इलाज शुरू किया जा सके।

हालांकि, यह भी सुना जा रहा है कि 86 वर्षीय अभिनेता को वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि अस्पताल की ओर से अधिकारी तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है।

Kolkata: also read- Up News- हापुड़ SP कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह के वाहन चालक की सड़क दुर्घटना में मौत खुद एसपी पहुंचे मौके पर।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में भी मनोज मित्रा बीमार पड़े थे, और उस समय उनके दिल में पेसमेकर लगाया गया था। इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट आए थे। हालांकि, तब से उनकी सेहत को लेकर कई बार अफवाहें फैली हैं। एक बार उनके निधन की भी फर्जी खबर फैल गई थी।

Related Articles

Back to top button