adevertisment Adevertiisment banner

कुशीनगर : डीएम ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सुबह जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए मोटरसाइकिल से ही जिला अस्पताल पहुंचे थे। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ओपीडी की लाइन में भी लगे, पर्चा भी कटवाया। इस क्रम में ओपीडी कक्ष का निरीक्षण भी किया गया जहां ताला बंद मिला।

जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र, एक्स-रे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, टेक्नीशियन कक्ष, महिला वार्ड/पुरुष वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, आपातकालीन वार्ड, प्लास्टर कक्ष, दवा स्टोर रुम, बायोमेट्रिक, पीकू वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा शौचालय की साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी गई। निरीक्षण के दौरान कुछ कक्ष में ताला बंद मिला, कुछ जगह स्टाफ और डॉक्टर की उपस्थिति, तो कुछ जगह सफाई कर्मी कार्य करते दिखे। निरीक्षण दौरान सीएमएस भी अपनी कक्ष से अनुपस्थित मिले।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीज व मरीज के परिजनों से भी बातचीत की तथा अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी उनसे जाना। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों के 01 दिन के वेतन बाधित करने के निर्देश दिए तथा संबंधित के खिलाफ नोटिस के भी निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button