adevertisment Adevertiisment banner

Lucknow News-दुनिया में बढ़ी यूपी के उत्पादों की डिमांड, आठ वर्षों में 1,70,340 करोड़ पहुंचा एक्सपोर्ट

Lucknow News-योगी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गयी है। योगी सरकार के प्रयासों से पिछले आठ वर्षों में प्रदेश का निर्यात दोगुना से अधिक हो गया है। वर्ष 2017-18 में जहां निर्यात 88,967.42 करोड़ रुपये था, वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा 1,70,340.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह वृद्धि डबल इंजन सरकार की निर्यात संबंधी नीतियों, वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की मांग और औद्योगिक संरचना में सुधार का परिणाम है। इसमें प्रदेश के विविध उत्पादों की भागीदारी रही, जो दुनिया के 100 से अधिक देशों को भेजे गए। इसी के साथ उत्तर प्रदेश ने देश के शीर्ष निर्यातक राज्यों में अपनी जगह बनायी है। इतना ही नहीं योगी सरकार निर्यात को बढ़ाने के लिए नई निर्यात नीति तैयार कर रही है।

इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उसके उत्पादों का सबसे ज्यादा हो रहा निर्यात
एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी के निर्यात में दोगुना का उछाल अाया है। इसी के साथ दुनिया भर में उत्तर प्रदेश के उत्पादों की डिमांड बढ़ी है। वहीं पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, स्पेन, रूस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और चीन में यूपी के उत्पादों की डिमांड है। इन देशों में इलेक्ट्रिक उपकरण, परिधान, औषधीय उत्पाद, कालीन, चमड़ा और फर्टिलाइज़र आदि का निर्यात तेजी से बढ़ा है। वहीं प्रदेश के प्रमुख निर्यात उत्पादों में सबसे ज्यादा बढ़त इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उससे जुड़े उपकरणों की रही। वर्ष 2017-18 में इनका निर्यात 4,056.38 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 38,756.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

इन उत्पादों के निर्यात में हुई बढ़ोत्तरी
– ऑटोमोबाइल निर्यात 14,737.85 करोड़ से बढ़कर 18,505.29 करोड़
– फार्मा उत्पाद का निर्यात 9,114.30 करोड़ से बढ़कर 14,053.62 करोड़
– न्यूक्लियर मशीनें और बॉयलर का निर्यात 3,275.80 करोड़ से बढ़कर 7,297.03 करोड़
– प्लास्टिक उत्पाद: 4,890.80 करोड़ से बढ़कर 6,727.13 करोड़
– लोहे और स्टील: 3,855.69 करोड़ से बढ़कर 5,667.70 करोड़
– कालीन: 4,048.12 करोड़ से बढ़कर 5,516.06 करोड़
– चमड़ा व उत्पाद: 3,271.58 करोड़ से बढ़कर 4,695.24 करोड़
– वस्त्र (गारमेंट्स): 1,417.32 करोड़ से बढ़कर 4,352.33 करोड़

नई निर्यात नीति तैयार कर रही योगी सरकार
योगी सरकार प्रदेश के निर्यात को और बढ़ाने के लिए नई निर्यात नीति तैयार कर रही है, जिसमें निर्यातकों के उत्पादों के प्रमाणीकरण लागत पर 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने, निर्यात हब के रूप में ज़िलों का विकास, एक जिला-एक उत्पाद (ODOP)योजना का विस्तार, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और निर्यातकों के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का विस्तार आदि शामिल है।

Lucknow News-Read Also-Kushinagar News-सीएमओ के औचक निरीक्षण मे चिकित्सक सहित 11 कर्मचारी अनुपस्थिति

Related Articles

Back to top button