Lucknow News: बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, उप प्रधानाचार्य O.P. सर ने बच्चों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान
Lucknow News: Cleanliness drive at Bimla International Public School on Gandhi Jayanti; Vice-Principal O.P. Sir led the campaign alongside the students.
Lucknow News:2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मकदूमपुर, कैथी, लखनऊ में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य O.P. सर ने छात्र-छात्राओं के साथ सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने सूखे पत्तों एवं अन्य कचरे को एकत्र कर परिसर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के कम से कम इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया। उप प्रधानाचार्य O.P. सर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया। इस दौरान “स्वच्छता ही सच्ची सेवा है” का संदेश भी दिया गया।
Read Also-Gandhi Jayanti News: गांधी जयंती पर ‘गांधी एंड माय मदर’ की पहली झलक आई सामने


