Pratapgarh News: शहीद लेफ्टिनेंट कमाण्डर योगेश तिवारी के बलिदान दिवस पर स्वास्थ्य शिविर व काव्यपाठ तथा संगोष्ठी सहित हुए विविध आयोजन
Pratapgarh News: Various events including health camp, poetry recitation and seminar were organised on the martyrdom day of martyr Lieutenant Commander Yogesh Tiwari.
Pratapgarh News:लक्ष्मणपुर विकास खण्ड के चमरूपुर शुकलान के बलीपुर परसन में गुरूवार की देर शाम नौ सेना के शहीद लेफ्टिनेंट कमाण्डर योगेश तिवारी का बलिदान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। बलिदानी की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कवि गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहीद के बड़े भाई आशुतोष तिवारी, समाजसेवी राणा सुबेदार सिंह चौहान व रामचन्द्र पाण्डेय ने कमाण्डर योगेश तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं स्मृति में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों की टीम ने एक सौ पचीस मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इन्हें निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गयी। चिकित्सा विशेषज्ञ डा. अमित सिंह, डा. आर के सिंह, प्रतिमा, कोमल व प्रीति यादव ने स्वास्थ्य जागरूकता भी प्रदान की। श्रद्धांजलि सभा में सेवा निवृत्त कर्नल कमल राय, समाज सेवी संजय शुक्ला, पवन शुक्ल, विपिन तिवारी, प्रेमनाथ पाण्डेय, एमएलसी प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह ने शहीद योगेश के योगदान पर प्रकाश डाला। स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में साहित्यकारों ने काव्यपाठ के जरिये राष्ट्रीयता का आगाज किया।
बाराबंकी से आये कवि संदीप अनुरागी का शहीद की स्मृति में काव्य पाठ लोगों को पसन्द आया। वहीं साहित्यकार अंजनी अमोघ, संजय शुक्ला, दीपेन्द्र तनहा, हरिवंश शुक्ल शौर्य, संतोष पाण्डेय, सुनील प्रभाकर ने भी राष्ट्रीय परिवेश पर रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजमूर्ति सिंह सौरभ व संचालन कुलदीप कलश ने किया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक व साहित्यकार आशुतोष तिवारी ने आयोजन समिति की ओर से प्राथमिक विद्यालय शमशेरगंज की मेधावी साक्षी व दीक्षा गौतम तथा मार्डन पब्लिक स्कूल के मेधावी अखिलेश यादव एमएलसी प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, शिक्षक राजेश मिश्र को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अंकित तिवारी, योगेश चौहान, विकास पाण्डेय, रूपेश तिवारी, सुशील तिवारी आदि रहे।


