adevertisment Adevertiisment banner

Mahakumbh News-नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन संतों, कल्पवासियों को किया गया वितरित

Mahakumbh News-महाकुम्भ में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर नैफेड (एनएएफईडी) के माध्यम से आटा, दाल, चावल और अन्य जरूरी सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु इसे व्हाट्सएप और कॉल के जरिए भी मंगवा सकते हैं। अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन सिर्फ नेफेड के माध्यम से संतों, महात्माओं में वितरित किया जा चुका है। इस काम के लिए पूरे महाकुम्भनगर में बीस मोबाइल वैन लगातार दौड़ाई जा रही हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

READ ALSO-UP NEWS-अवैध निर्माण पर मदनी मस्जिद पर रविवार को चला बुलडोजर
महाकुम्भ में आए संतों, उनके आश्रमों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल वैन के जरिए राशन की डिलीवरी की जा रही है। नैफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि गृह मंत्रालय और यूपी सरकार मिलकर महाकुम्भ में राशन वितरण की इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं। एमडी दीपक अग्रवाल इस पूरी योजना की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं।
श्रद्धालु और कल्पवासी 72 75 78 18 10 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए राशन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके तहत सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें आटा, चावल 10-10 किलो के पैकेट में और दालें एक किलो के पैकेट में दी जा रही हैं।
गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में इस योजना को लागू किया गया है। अब तक 700 मीट्रिक टन आटा, 350 मीट्रिक टन दाल (मूंग, मसूर, चना दाल ) और 10 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा चुका है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के बीच नैफेड का प्रोडक्ट और भारत ब्रांड खूब पसंद किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button