adevertisment Adevertiisment banner

Manjhanpur(Kaushambi)- जिलाधिकारी ने किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश-

Manjhanpur(Kaushambi)- यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में एन0आई0सी0 सभागार में बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड एवं जिला बाल कल्याण व संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड ने बताया कि इस माह 34 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। डीएम ने सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड एवं अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति को निर्देशित किया कि लम्बित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण कराते हुये बच्चों का परिवार में पुनर्वासन करायें। माह जुलाई में बाल विवाह से रेस्क्यू की गई, बालिका का कसिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन कराते हुए उसे बैग, कॉपी, किताब, ड्रेस आदि उपलब्ध कराया जाय। बाल विवाह से मुक्त बालिकाओं को मंझनपुर विकास खण्ड में जागरूकता कैम्प का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया जाय।

उन्होंने कहा कि जो बालिकायें शिक्षा ग्रहण करने के लिए नामांकन एवं आवासीय व्यवस्था के लिए बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत होती है तो उन्हें राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालयों में प्रवेश एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण पुलिस अधिकारी समय-समय पर बैठकों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी से समन्वय स्थापित करें, जिससे बच्चों के सम्बन्ध में जानकारी एवं बच्चों को योजना सम्बन्धी सहायता देने में कोई असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button