Mau News-घोसी के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए पूर्व विधायक विजय राजभर सक्रिय, सीएम को सौंपे दो महत्वपूर्ण मांग पत्र
Mau News: Former MLA Vijay Rajbhar active in the development of Ghosi and the improvement of health services.
Mau News-घोसी विधानसभा (354) के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री विजय कुमार राजभर ने क्षेत्र के विकास और जनहित के दो प्रमुख मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने नवनिर्मित बस अड्डे के नामकरण और स्थानीय 100 शैय्या अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया है।
घोसी में हाल ही में बने जर्जर बस अड्डे के नवनिर्माण के बाद, स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसका नाम “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी” के नाम पर रखने की सिफारिश की गई है।
अस्पताल में स्टाफ और उपकरणों की कमी: टड़ियांव/टड़ियावां स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में स्वीकृत 33 पदों के सापेक्ष केवल 11 स्वास्थ्य कर्मी ही तैनात हैं। श्री राजभर ने खाली पदों पर नियुक्ति और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।
अस्पताल के लिए आवश्यक सुविधाएं
महिला चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, स्किन/एसटीडी विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन, दंत सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट की तत्काल तैनाती।
सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन और बड़ी एक्स-रे मशीन जैसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता।
पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने कहा कि घोसी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना और क्षेत्रीय विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री स्तर से इन जनहित की मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
Read Also-Ram Mandir के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट में 3 नए सदस्य भी शामिल



