Entertainment Updates: सूरज नांबियार से तलाक की खबरों पर बोलीं मौनी रॉय, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

पति को अनफॉलो करने के बाद तेज हुईं अलगाव की अटकलें, अब मौनी रॉय ने मीडिया से की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील

Entertainment Updates:  टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर पति Suraj Nambiar को अनफॉलो करने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया। अब इन अफवाहों पर मौनी रॉय ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

मंगलवार से सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी चर्चाएं हो रही थीं कि मौनी और सूरज शादी के चार साल बाद अलग होने जा रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री ने इन खबरों को सीधे तौर पर खारिज नहीं किया, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मीडिया और लोगों से खास अपील जरूर की।

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,
“सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि वे झूठे नरेटिव प्रकाशित न करें और कृपया हमें निजता और गोपनीयता दें।”

इसके साथ उन्होंने फोल्डेड हैंड इमोजी भी शेयर किया। मौनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

कैसे शुरू हुई थीं तलाक की अफवाहें?

दरअसल, हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कई यूजर्स ने दावा किया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

इतना ही नहीं, पिछले कुछ महीनों से दोनों की साथ में कोई नई तस्वीर या पोस्ट भी सामने नहीं आई थी, जिससे इन खबरों को और हवा मिली।

Entertainment Update: थलपति विजय के CM बनते ही तृषा कृष्णन का पोस्ट वायरल, बोलीं- ‘प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है’

क्लब में हुई थी पहली मुलाकात

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी भी काफी चर्चित रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक क्लब में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान मौनी लंबे समय तक दुबई में सूरज के साथ रहीं। इसी दौरान दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ।

2022 में की थी शादी

काफी समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को शादी की थी। दोनों की शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

फिलहाल मौनी के इस बयान के बाद फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही इन अफवाहों पर पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

Written By: Anushri Yadav

Related Articles

Back to top button