adevertisment Adevertiisment banner

Mp news- राहुल गांधी झूठ बोलते हैं, उन पर देश भरोसा नहीं करताः डॉ. नरोत्तम मिश्रा

Mp news-भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को भितरवार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा वैश्विक नेतृत्व है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के पास राहुल गांधी जैसे झूठे नेता हैं, जिनकी बातों पर देश भरोसा नहीं करता है। आप सभी को 10 साल में बदले भारत की तस्वीर लोगां को घर-घर जाकर बताना है ताकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मिल सके।

डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप को दो बातें लोगों को समझानी है। पहली बात 10 साल में भारत कितना बदला और दूसरी कांग्रेस को वोट देना खुद को धोखा देने जैसा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और मध्यप्रदेश की भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है।

लोगों को बताएं 2014 से पहले कैसा था भारत

डॉ. मिश्रा ने कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे गरीब कल्याण व विकास कार्यों को जनज न तक पहुंचाने के साथ लोगों को यह भी बताएं कि 2014 से पहले का भारत कैसा था। 2014 से पहले पाकिस्तान सीमा पर हमारे सैनिकों के सर काट कर ले जाता था, आतंकी देश को बम धमाकों से दहला देते थे। लेकिन 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब पाकिस्तान की तरफ से गोली आती है तो यहां से गोला जाता है। मोदी जी पहले हम कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहरा पाते थे। आज प्रधानमंत्री ने चांद पर तिरंगा फहरा दिया है। प्रधानमंत्री के आने के बाद देश का मान ओर सम्मान दुनिया मे बढ़ा है। रूस, यूक्रेन के युद्ध मे जब हमारे बच्चे फंस गए थे तब मोदी के नेतृत्व की वजह से जब भारतीय तिरंगे के साथ भारतीय छात्र यूक्रेन से निकले तो रूस और यूक्रेन की सैनाओं ने युद्ध रोक दिया था। यह होता है देश का मान ओर तिरंगे का सम्मान।

Related Articles

Back to top button