adevertisment Adevertiisment banner

MP Ujjain Film News-उज्जैन में फिल्‍म राहु-केतु के गीत ‘’किस्‍मत की चाबी’’ की भव्‍य लॉन्चिंग

MP Ujjain Film News- मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में सोमवार की रात फिल्‍म “राहु-केतु” के गीत- “किस्‍मत की चाबी…” की भव्‍य लॉन्‍चिंग हुई। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के मैदान में आयोजित गीत लॉन्‍च कार्यक्रम में फिल्म राहु केतु की टीम – पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडे और सिंगर राजा कुमारी उपस्थित थे।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि आज उज्‍जैन नगरी में फिल्‍म राहु-केतु के गीत की लॉंचिंग हुई है। उन्‍होंने राहु-केतु फिल्‍म की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस फिल्‍म के गीत के माध्‍यम से देश के युवाओं, समाज और परिवारों पर होने वाले नशे के दुष्प्रभावों और इस बुराई को जड से खत्‍म करने का संदेश को जन-जन तक पहुंचेगा।

उन्‍होंने नशे के दुष्‍प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्‍य प्रदेश शासन द्वारा कुछ समय पूर्व प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों की सीमा से मदिरा दुकानों को बाहर किया है। मुख्‍यमंत्री ने फिल्‍म के समस्‍त कलाकारों और उनकी टीम को अपनी ओर से शासन द्वारा हर संभव सहयोग देने के लिए आश्‍वस्‍त किया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्‍थल पर फिल्‍म के कलाकारों को चंदेरी की शॉल और गोंद की पेंटिंग भेंट कर उनका सम्‍मान किया। फिल्‍म की टीम की तरफ से भी मुख्‍यमंत्री को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्‍वलन करने के पश्‍चात फिल्‍म के गाने’’ किस्‍मत की चाबी’’ को लॉन्‍च किया।

उल्‍लेखनीय है की यह सॉन्ग लॉन्च सिर्फ एक म्यूज़िक इवेंट नहीं, बल्कि एक सोच है – समाज में नशे के खतरे के बारे में जागरूकता फैलाने की, रोकथाम और रिकवरी को प्रोत्साहित करने की राहु केतु अपनी कहानी और म्यूजिक के जरिए इस संवेदनशील मुद्दे को बिना बोझिल बनाए, युवा वर्ग से जोडे जा सकने वाले अंदाज़ में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, ताकि सही समय पर सही कदम उठाया जा सके और समाज एकजुट होकर ज़िम्मेदारी निभाए। विपुल गर्ग द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘राहु केतु’ को ज़ी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म एक ऐसे कॉस्मिक कैपर का वादा करती है जहां ग्रह भी हिचकिचाएंगे, किस्मतें भिड़ेंगी, ब्रह्मांड कुछ अजब खेल दिखाएगा लेकिन सफर रोमांचक बना रहेगा। राहु केतु 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

स्टार कास्ट ने किए महाकाल के दर्शन

इससे पहले राहु-केतु फिल्म की स्टार कास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और राजा कुमारी महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेता वरुण शर्मा ने बताया कि महाकाल की नगरी में आकर सांग को लान्च करने का सौभाग्य मिला है। पूरी टीम ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए, अनुभव ऐसा रहा कि बता नहीं सकते हैं।

MP Ujjain Film News- Read Also-

Related Articles

Back to top button