adevertisment Adevertiisment banner

Muradabad- दुबई में शुरू हुए इंडेक्स मेले में ईपीसीएच ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

Muradabad- हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने दुबई में शुरू हुए इंडेक्स मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इससे निर्यातकों में खुशी की लहर है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में छह जून से शुरू हुए इंडेक्स फेयर में ईपीसीएच इंडिया पवेलियन का उद्घाटन भारतीय महावाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत के. कालीमुथु, ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा और अन्य निर्यातक सदस्यों की मौजूदगी में किया।

ईपीसीएच के अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक राजेश रावत ने बताया कि यह मेला भारतीय निर्यातकों को मध्य-पूर्व के प्रीमियम खरीदारों को अपने अनूठे हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करने के कई अवसर प्रदान करता है।

दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत के. कालीमुथु ने भारतीय हस्तशिल्प को विश्व बाजारों में लाने और देश से हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ईपीसीएच के निरंतर प्रयासों की सराहना की। सीजीआई ने भारतीय प्रदर्शकों से बातचीत की और यूएई में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जरूरी मदद की पेशकश की।

ईपीसीएच अध्यक्ष दिलीप बैद ने बताया कि परिषद नियमित तौर पर इंडेक्स फेयर, दुबई, यूएई में भाग लेती है। इससे यूएई के बाजार की विविधता के बारे में जानकारी मिलती है। इंडेक्स दुबई डिजाइन पर आधारित उत्पादों का पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका (डब्ल्यूएएनए) में सबसे बड़ा व्यापार मेला है।

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने कहा कि अहमदाबाद, करूर, बेंगलुरु, चेन्नई, पानीपत, सहारनपुर, जयपुर, जोधपुर, मुरादाबाद और दिल्ली एनसीआर के प्रदर्शक इंडिया पवेलियन में अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। वो अपने होम डेकोर लाइफस्टाइल, होम टेक्सटाइल, फर्नीचर और एक्सेसरीज के खास उत्पाद, मेले में आ रहे प्रीमियम खरीदारों को दिखा रहे हैं।

ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा बताया कि वर्ष 2023- 24 के दौरान हस्तशिल्प का निर्यात 32,759 करोड़ रुपये (3,956 मिलियन अमेरिका डॉलर) का हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान यूएई में होने वाला हस्तशिल्प निर्यात 2049 करोड़ (247 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा। जिसमें बीते वर्ष की तुलना में रुपये के संदर्भ में 15.91प्रतिशत और डॉलर के संदर्भ में 12.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

Related Articles

Back to top button