adevertisment Adevertiisment banner

NEET-UG-2026-नीट (यूजी)-2026 री-एग्जामिनेशन 21 जून को होगा, राजस्थान में 2.09 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

NEET-UG-2026-नीट (यूजी)-2026 री-एग्जामिनेशन के पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

राजस्थान में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 21 जून 2026 को दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक री-एग्जामिनेशन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के लगभग 2.09 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए 27 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए राज्य और जिला स्तर पर समन्वय समितियों का गठन किया गया है।

जिला स्तरीय समितियों को सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन, मूवमेंट प्लान और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील जिलों और अधिक परीक्षा केंद्र वाले शहरों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी।

राज्य सरकार ने परीक्षा से संबंधित शिकायतों और सूचनाओं के लिए एंटी-चीटिंग हेल्पलाइन नंबर 9530429258 जारी किया है। अभ्यर्थी और अन्य संबंधित व्यक्ति किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

Read Also-Jaipur News: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को युवक ने मारा थप्पड़, प्रदर्शन के दौरान हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

Related Articles

Back to top button