adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi: ईडी ने एम्पुरान निर्माता के चिटफंड कार्यालय पर छापेमारी में 1.50 करोड़ कैश जब्त किया

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के उल्लंघन के मामले में तमिलनाडु और केरल में श्री गोपालन चिट एंड फाइनेंस लिमिटेड (गोकुल चिट फंड) कंपनी के कई परिसरों में तलाशी के दौरान 1.50 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।

ईडी ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि कोचीन जोनल कार्यालय ने 04 और 05 अप्रैल, 2025 को केरल के कोझिकोड में एक स्थान और तमिलनाडु के चेन्नई में दो स्थानों पर श्री गोकुलम चिट्स एंड फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी लेने की कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई के दौरान 1.50 करोड़ रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि ये तलाशी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के प्रावधानों के तहत 1000 करोड़ रुपये के कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन की चल रही जांच का हिस्सा है। ईडी ने बताया कि शुक्रवार को शुरू की गई यह तलाशी अभियान शनिवार को समाप्त हो गई। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि तलाशी के दौरान 1.50 करोड़ रुपये नकद और फेमा का उल्लंघन करने वाले कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। हालांकि, ईडी के आरोपों पर गोपालन या उनकी कंपनी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ईडी की यह छापेमारी “लूसिफेर” सीरीज की दूसरी किस्त ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर हाल ही में उठे विवाद के बीच की गई है।

New Delhi: also read- Lucknow: प्रदेश में चाइल्ड हेल्पलाइन की 18 नई यूनिट शुरू करेगी योगी सरकार

उल्‍लेखनीय है कि मलयालम फिल्म “एल2: एम्पुरान” के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन के स्वामित्व वाली ये कंपनी (गोकुलम गोपालन) आगामी मलयालम फिल्म “एल2: एम्पुरान” के निर्माताओं में से एक है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी “लूसिफ़ेर” त्रयी की दूसरी किस्त “एल2: एम्पुरान” को लेकर हाल ही में उठे विवाद की पृष्ठभूमि में की गई है।

Related Articles

Back to top button