adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi- बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार से मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने उठाया हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा

New Delhi-  थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भारत की चिंताओं को भी रेखांकित किया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि दोनों देशों के बीच महौल खराब करने वाली किसी भी बयानबाजी से बचा जाना चाहिए।

New Delhi- Kolkata: हैदराबाद पर धमाकेदार जीत के बाद बोले केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर — “सकारात्मकता जरूरी, लेकिन सही इरादा ज़्यादा अहम”

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री थाईलैंड की यात्रा पर हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रो यूनुस से आग्रह किया कि वे बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और उनपर हुए अत्याचार के मामलों की जांच करें।

विदेश सचिव के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने मुख्य सलाहकार यूनुस को भारत की बांग्लादेश के साथ एक सकारात्मक और रचनात्मक संबंध बनाने की इच्छा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति और सुरक्षा के लिए जरूरी है कि कानून का सख्ती पालन हो और अवैध तौर पर सीमा पार करने पर रोक लगे।

Related Articles

Back to top button