adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi- भाजपा मुख्यालय में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक खत्म

New Delhi- भाजपा मुख्यालय में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को बैठक में मौजूद नेताओं ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी चर्चा हुई। किसी एक राज्य में चल रही अच्छी योजनाओं को अन्य राज्यों में चलाने को लेकर ज़ोर दिया गया।

इस बैठक में प्रधानमंत्री ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फीड बैक लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने फीड बैक दी।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों का मार्गदर्शन किया। केंद्र राज्यों को परियोजनाओं को गति देने के लिए और भी सहयोग देगा। इसके साथ ही ग़ैर भाजपा शासित राज्यों में भी पार्टी को मज़बूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। आगामी महीनों में होने वाले उपचुनाव और विधानसभा के चुनाव के लिए वहां के मुख्यमंत्री को जीत के लिए बेहतर रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।

कल सुबह फिर मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू होगी। प्रधानमंत्री मोदी करीब 9:00 बजे भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। कल भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में तमाम भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

Related Articles

Back to top button