adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi -देशद्रोह के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप

New Delhi -एक सनसनीखेज खुलासे में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खुफिया एजेंसियों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद उसे हिरासत में लिया गया। आरोप है कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क बनाए रखे और संवेदनशील जानकारी साझा की।

सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2023 में ज्योति मल्होत्रा ने कमीशन एजेंट के जरिए पाकिस्तान का वीज़ा प्राप्त किया था। इस दौरान वह पाक हाई कमीशन के कर्मचारी दानिश के संपर्क में आई और दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। जांच एजेंसियों का दावा है कि यहीं से उसके संपर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी तक पहुंचे और उसने लगातार जानकारी साझा करना शुरू कर दिया।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि ज्योति ने सोशल मीडिया और निजी चैनलों के जरिए सरकारी और सामरिक महत्व की जानकारियों को जुटाया और उन्हें पाकिस्तान को भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके डिजिटल उपकरणों की जांच की जा रही है, और उससे लगातार पूछताछ जारी है।

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने इस गिरफ्तारी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कैसे देश के भीतर बैठकर कुछ लोग दुश्मन देशों के लिए जासूसी करने का दुस्साहस कर रहे हैं।

फिलहाल, ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ आधिकारिक रूप से देशद्रोह, गोपनीयता कानून उल्लंघन और विदेशी एजेंसी से संबंध रखने के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button