adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi: आतंक की कीमत चुकानी होगी, ‘स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर’ का बहाना अब नहीं चलेगा- PM MODI

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर से पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि अब पाकिस्तान का तथाकथित ‘स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर’ का नाटक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान भारत से सीधे युद्ध में नहीं जीत सकता, इसलिए उसने आतंकवाद को युद्ध का औजार बना लिया है। लेकिन अब भारत की नीति स्पष्ट है – आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाली सरकार के बीच कोई भेद नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “हर आतंकी हमले की कीमत अब पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी। उसे पाई-पाई के लिए मोहताज होना पड़ेगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब भारत और पाकिस्तान के बीच संवाद और व्यापार तभी संभव होगा जब बात पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की वापसी पर केंद्रित होगी।

बीकानेर में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के इस कठोर रुख को “रौद्र रूप” करार दिया। “मोदी-मोदी” के नारों के बीच उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“मोदी का दिमाग ठंडा है, पर लहू गर्म है। मेरी नसों में लहू नहीं, गरम सिंदूर बहता है।”
आतंकियों को सीधे चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,
“जो भारत के खून से खेलेंगे, वे मिट्टी में मिलाए जाएंगे। पहले घर में घुसकर मारा था, अब सीने पर वार किया है।”

उन्होंने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नई तीन सूत्रीय नीति का भी उल्लेख किया:

  1. हर आतंकी हमले का करारा जवाब मिलेगा।

  2. समय, स्थान और तरीका भारतीय सेना तय करेगी।

  3. आतंकवादियों और उनकी सरपरस्त सरकार में कोई फर्क नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब केवल प्रतिशोध नहीं, बल्कि न्याय करेगा। “23 अप्रैल को हुए हमले के जवाब में महज 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया,” उन्होंने कहा।

New Delhi: also read– Jhansi News-मुठभेड़ में 15 हजार के इनामिया शातिर लुटेरे गिरफ्तार,एक घायल

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बीकानेर जिले के देशनोक रेलवे स्टेशन से 103 पुनर्विकसित ‘अमृत स्टेशनों’ का उद्घाटन भी किया। ये स्टेशन 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित हैं, जिन्हें कुल 1,100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button