adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi: भारत-चीन रिश्तों में नई उड़ान, अक्टूबर के अंत तक शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट

New Delhi: भारत और चीन के रिश्तों में नई बहार की शुरुआत होने जा रही है। पांच साल से ठप पड़ी दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स की सेवा अब दोबारा शुरू होने जा रही है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारत और चीन में निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर 2025 के अंत तक शुरू हो जाएंगी। यह फैसला दोनों देशों के बीच धीरे-धीरे सामान्य होते रिश्तों और हाल ही में हुए राजनयिक प्रयासों का नतीजा है। सीधी उड़ानें दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और रणनीतिक साझेदारियों को नई ऊर्जा देंगी, इसलिए यात्रियों और कारोबारी जगत के लिए यह खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने कहा इस वर्ष की शुरुआत से भारत और चीन के बीच संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की दिशा में सरकार के दृष्टिकोण के तहत, दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने और एक संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर की चर्चा कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा इन चर्चाओं के बाद अब यह सहमति बनी है कि भारत और चीन में निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर 2025 के अंत तक, शीतकालीन मौसम के कार्यक्रम के अनुसार, दोनों देशों के निर्दिष्ट वाहकों के वाणिज्यिक निर्णय और सभी परिचालन मानदंडों को पूरा करने के अधीन, फिर से शुरू हो सकती हैं।

New Delhi: also read– Sonbhadra news: नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं नाटक के माध्यम से जयंती पर दिया संदेश

नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों का यह समझौता भारत और चीन के बीच लोगों के बीच संपर्क को और सुगम बनाएगा, जिससे द्विपक्षीय आदान-प्रदान के धीरे-धीरे सामान्य होने में योगदान मिलेगा। वहीं दूसरी ओर मंत्रालय के बयान के बाद भारत की अग्रणी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए ऐलान किया कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता से चीन के ग्वांगझू के बीच नॉन-स्टॉप डेली फ्लाइट शुरू करेगी। इंडिगो ने लिखा हमें चीन के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 26 अक्टूबर, 2025 से कोलकाता से ग्वांगझोउ के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। इससे हमारे ग्राहकों के लिए हवाई यात्रा को और अधिक सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता और मज़बूत होगी। हम नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभारी हैं।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Related Articles

Back to top button