adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi: आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है- मनीष सिसोदिया

New Delhi: भारतीय राजनीती में दो दल ऐसे भी है जिनके बिना देश की किसी भी पार्टी का काम नही चलता, चाहे वो क्षेत्रीय हो या फिर नेशनल… किसी न किसी बात में इन दोनों दलों की एंट्री हो ही जाती है और ख़ासकर अगर बात आम आदमी पार्टी की हो…. फिर तो कहना ही क्या। उनका रिश्ता तो इनसे कुछ ज्यादा ही मजबूत है…बिलकुल फेविकोल के मरीन जोड़ की तरह। अब कहानी को ज्यादा लम्बा न खींच कर आपको बता ही देता हूँ कि मै किन दो दलों की बात कर रहा हूँ। वो दो दल है ED और CBI… अब आप कहोगे कि ये तो जाँच एजेंसियां है इन्हे दल क्यों बोल रहे हो… तो बता दूँ कि इसके पीछे ख़ास वजह…नहीं है भाई…बस ऐसे ही अच्छा लगा तो डाल दिया…

चलो इस हास्य विनोद से बाहर आते है और पूरी कहानी से पर्दा उठाते है वैसे तो आम आदमी पार्टी और प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा मजबूत रिश्ता है, आये दिन ED की ख़ातिरदारी में आप का कोई न कोई नेता पाया ही जाता है। मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, संजय सिंह हो या फिर खुद आप मुखिया अरविन्द केजरीवाल सब ED की मेहमान नवाजी से अछूते नहीं रहे। लेकिन ED और CBI से इतना प्यार मिलने के बावजूद दिल्ली के पूर्व DCM मनीष सिसोदिया ने ED-CBI को PM मोदी का तोता-मैना बता दिया। सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले रेड कर रहे है। पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियाँ लगी हुई है एक के बाद एक फ़र्ज़ी केस बनाने मैं। आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएँगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे।

अब सिसोदिया ने ये ट्वीट किया क्यों इसपर भी बात कर लेते है, तो मामला कुछ ऐसा है कि आम आदमी पार्टी के एक और नेता के घर पर ED की रेड पड़ी है…उनका नाम संजीव अरोड़ा। तो कौन है संजीव अरोड़ा और उनके घर ED की रेड पड़ी क्यों इसपर भी बात कर लेते है।

संजीव अरोड़ा एक बिजनेसमैन और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद। अरोड़ा रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं। लुधियाना के रहने वाले 58 वर्षीय अरोड़ा के रियल एस्टेट और होजरी बिजनेस है। उनकी कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका में सामान एक्सपोर्ट करती है और वर्जीनिया में उनका ऑफिस भी है। मीडिया की माने तो प्रवर्तन निदेशालय ने संजीव अरोड़ा के पंजाब स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की है जो कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर हुई कार्रवाई का हिस्सा है। अरोड़ा पर धोखाधड़ी के जरिए जमीन खरीदने के आरोप हैं।

New Delhi: also read- Kolkata: पश्चिम बंगाल के बीरभूम की कोयला खदान में विस्फोट, पांच मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल

ये पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार पर जाँच एजेंसियों के पावर का दुरूपयोग करने का आरोप लगा हो पहले भी सवाल उठते आये है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो सीबीआई को लेकर भी बाते बनती ही रहती थी। पर कौन राजा हरिश्चंद्र है और कौन मामा शकुनी ये जाँच के बाद ही पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button