adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi-‘रन फॉर राम’ मैराथन के तीसरे संस्करण की क्रीड़ा भारती ने साझा की विस्तृत जानकारी

New Delhi-‘रन फॉर राम’ मैराथन का तीसरा संस्करण 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित हो रहा है। शनिवार को क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने तीसरे संस्करण की विस्तृत जानकारी साझा की।

नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि ‘रन फॉर राम’ सिर्फ एक आयोजन नहीं है यह एक आध्यात्मिक आंदोलन है जो हमारी विरासत को आज की स्वास्थ्य, एकता और उद्देश्य की आवश्यकता से जोड़ता है। यह अयोध्या में सिर्फ एक दौड़ नहीं होगी, बल्कि भक्ति और दृढ़ संकल्प की लहर भी होगी। हम हर व्यक्ति, परिवार और संस्था को इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने का आमंत्रण देते हैं।

क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य भगवान श्रीराम की पवित्र नगरी में एक भव्य आध्यात्मिक दौड़ में आस्था, फिटनेस और भारतीय मूल्यों को एकजुट करना है। मैराथन में 40,000 से अधिक प्रतिभागियों के दौड़ में हिस्सा लेने का लक्ष्य लिया गया है, जिससे यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता बल्कि भक्ति और संस्कृति का एक बड़ा संगम बनेगा।

2025 संस्करण में 1,00,000 रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि भी होगी, जिसका विवरण जल्द ही श्रेणी-वार अनुभाग में घोषित किया जाएगा। दौड़ में तीन श्रेणियां हैं, जिनमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़, 3 किलोमीटर फेमिली और फन रन शामिल हैं। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट रनफॉरराम डॉट कॉम (www.runforram.com) पर रन फॉर राम 2025 के लिए पंजीकरण खुला है।

अयोध्या के विभिन्न स्थलों से गुजरती यह दौड़ हर कदम पर आस्था, ऊर्जा और उद्देश्य के साथ एक भावपूर्ण संदेश देगी। इस बार कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए विदेशी दूतावासों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय समुदायों को भी आमंत्रित किया गया है।
Read Also-New Delhi- राज कुमार भाटिया को मिला पहला प्रो. देवेन्द्र स्वरूप सम्मान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रीड़ा भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय समन्वयक रजत दीक्षित, क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश मंत्री विकास अग्रवाल, टीवाईसी कम्युनिकेशन की फाउंडर डायरेक्टर गीता सिंह, क्रीड़ा भारती दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष भानु सचदेवा और अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button