adevertisment Adevertiisment banner

Noida : इंजीनियर की मौत की SIT जांच, 5 दिन में रिपोर्ट देगी टीम

Noida News . नोएडा सेक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में यूपी सरकार ने SIT गठित की। ADG मेरठ के नेतृत्व में टीम 5 दिन में जांच रिपोर्ट देगी।

Noida News . नोएडा के सेक्टर-150 में 27 वर्षीय इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित यह SIT पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, SIT का नेतृत्व ADG ज़ोन मेरठ करेंगे। टीम में डिविज़नल कमिश्नर मेरठ और लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता भी शामिल होंगे। SIT को घटना से जुड़े सभी पहलुओं – प्रशासनिक लापरवाही, सुरक्षा इंतजाम और बुनियादी ढांचे की स्थिति की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

बेसमेंट में भरे पानी में गिर गई कार

यह हादसा 16-17 जनवरी की दरम्यानी रात हुआ, जब युवराज मेहता गुरुग्राम स्थित अपने ऑफिस से नोएडा के सेक्टर-150 में स्थित अपने आवास लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान उनकी कार सड़क से फिसलकर एक खाली प्लॉट में बने गहरे, पानी से भरे गड्ढे में गिर गई, जो एक मॉल के बेसमेंट से जुड़ा हुआ था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवराज की मौत डूबने से दम घुटने (एस्फिक्सिया) और इसके बाद कार्डियक अरेस्ट से हुई।

बचाव में देरी का आरोप

चश्मदीदों का कहना है कि युवराज करीब डेढ़ घंटे तक मदद के लिए पुकारते रहे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पानी की गहराई, अंधेरा और घना कोहरा बचाव में बड़ी बाधा बना। पुलिस अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि हालात ऐसे थे कि रेस्क्यू के दौरान और लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

नोएडा अथॉरिटी पर सवाल

युवराज के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय निवासियों ने पहले ही नाले के पास बैरिकेड्स और रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की थी, लेकिन नोएडा अथॉरिटी ने कोई कदम नहीं उठाया। जांच में यह भी सामने आया है कि पानी भरे गड्ढे की चारदीवारी कई जगह से टूटी हुई थी।

इस बीच, यूपी सरकार ने नोएडा अथॉरिटी के CEO एम. लोकेश को पद से हटा दिया है, हालांकि इसे सीधे तौर पर इस घटना से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button