adevertisment Adevertiisment banner

नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 10 घायल

नोएडा। दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब एक बजे मिनी बस में सवार ये लोग उत्तराखंड के रामनगर में कैंची धाम नीब करौरी से लौट रहे थे।

दादरी थाना क्षेत्र के मायचा गांव के पास मिनी बस का चालक बस को सड़क किनारे लगा रहा था तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बस में टक्कर मार दी जिससे बस पलट गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां पर अवध (8) तथा देवेंद्र चौधरी (31) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बस चालक सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का उपचार जिम्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button