adevertisment Adevertiisment banner

Panipat: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Panipat: पानीपत के सेक्टर 29 मोड़ पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने गुस्से में आकर बस चालक की पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है।

घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक पारस ने पुलिस को बताया कि वह समालखा के वार्ड 6, सराय मोहल्ला का निवासी है और उसका दोस्त प्रिंस वार्ड 7, समालखा से है। दोनों बुधवार रात किसी काम से बाइक पर सवार होकर शहर आए थे। काम निपटाकर वे रात को लौट रहे थे। बाइक प्रिंस चला रहा था और पारस पीछे बैठा था।

जब वे जीटी रोड पर अनाज मंडी पुल पार करके सेक्टर 25-29 मोड़ के पास फोरलेन पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस (पंचकूला डिपो) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार नीचे गिर गए और बस उनके ऊपर से गुजर गई। इस दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

Panipat: also read- Chandauli News-05 औद्योगिक इकाईयों एवं उनके गोदामों पर संयुक्त टीम ने की छापेमारी, जांच हेतु भेजा सेंपल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button