adevertisment Adevertiisment banner

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे लखनऊ, डीजीपी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

लखनऊ। राष्ट्रीय डीजीपी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात करीब नौ बजे लखनऊ पहुंच गए। अमौसी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से राजभवन पहुंचे, जहां उन्हें रात्रि विश्राम करना है। शनिवार को वह सड़क मार्ग से डीजीपी सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे।

इस कार्यक्रम में राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, केंद्रीय सशस्त्र बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के मुखिया, सीबीआई के डायरेक्टर आदि को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। खासकर देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर इसमें मंथन होगा। कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी 20 नवंबर की रात भी राजभवन में रहेंगे और 21 नवंबर को सुबह करीब 9:20 बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंच कर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button