political News: एकजुटता का संदेश, सवर्ण समाज के हितों की बात – सोनभद्र पहुंचे सर्वेश पांडेय

रामलीला मैदान में सामाजिक एकता, शिक्षा और सवर्ण आयोग गठन जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा

political News: सवर्ण समाज को एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वेश पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सबसे अधिक आवश्यकता आपसी एकता और संगठन की है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब सभी लोग मिलकर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कार्य करें।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सवर्ण समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत बताई।

सर्वेश पांडेय ने भगवान परशुराम मंदिर निर्माण में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों की शिक्षा में हर संभव मदद की जानी चाहिए, ताकि प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाएं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत स्तर पर भी छात्रों की सहायता करने का आश्वासन दिया।

National Political News: राज्यसभा चुनाव के बाद बदला पूरा नंबर गेम! दो-तिहाई बहुमत की ओर NDA, विपक्ष की ताकत घटी

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिहार में भरत तिवारी की मौत के मामले का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी जाति या वर्ग के विरोध में नहीं है, लेकिन समाज के हितों के विरुद्ध कार्य करने वालों का समर्थन नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में समाज को संगठित करने, यूजीसी एक्ट तथा सवर्ण आयोग के गठन सहित विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, ललित पाठक, कमला तिवारी, हेमंत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने की।

रिपोर्ट – अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button