Pratapgarh Blood Donation Camp: प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर, डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में 21 लोगों ने किया रक्तदान
आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया मानवता का संदेश, स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को किया जागरूक
Pratapgarh Blood Donation Camp: राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया।
शिविर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने प्रथम रक्तदाता के रूप में रक्तदान किया, जबकि जिला महासचिव अंजली उपाध्याय दूसरी रक्तदात्री रहीं। डॉ. नीरज त्रिपाठी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है।”
रक्तदान करने वालों में विश्वनाथ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह ‘प्रिंशु’, रानीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मौलाना अब्दुल वाहिद, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष तिवारी, सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, जिला सचिव मोहम्मद दिलशाद, नगर सचिव अबू शमा, नूर आलम, देवमणि पांडेय, संतोष कुमार, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद फरीद, प्रीति और अजय कुमार सहित कुल 21 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
Pratapgarh News-प्रतापगढ़ रानीगंज विधानसभा में खुशी की लहर
कार्यक्रम में श्याम शंकर शुक्ला ‘श्याम’, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, शहजाद सलमानी, धर्मराज सिंह, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि आज भी कई मरीज रक्त की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक रक्तदाता कई लोगों को नया जीवन दे सकता है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना देखने को मिली।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता



