Pratapgarh News: योगी सरकार में प्रतापगढ़ में अपराधियों पर लगातार पुलिस कस रहे है शिकंजा
Pratapgarh News:प्रतापगढ़ में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त साबिर उर्फ बबलू पर घोषित इनाम की राशि अब बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। प्रयागराज रेंज के आईजी अजय मिश्रा ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु इनाम की धनराशि दोगुनी करने का आदेश जारी किया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। नगर कोतवाली पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी।
पुलिस द्वारा सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि अभियुक्त के संबंध में कोई भी ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा तथा नियमानुसार घोषित पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले से अपराध खत्म करने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
Read Also-Pratapgarh News: भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था फेल, सरकार की नाकामी : प्रमोद तिवारी



