Pratapgarh News: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ ने एक बड़ी घोषणा की है।
Pratapgarh News:जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ ने एक बड़ी घोषणा की है। उनके विधानसभा क्षेत्र कुंडा में आगामी नवंबर महीने में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भव्य कथा का आयोजन होने जा रहा है।
राजा भैया ने अपने बेंती आवास पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस धार्मिक आयोजन की तारीखों का आधिकारिक ऐलान
राजा भैया ने बताया कि कुंडा में बागेश्वर धाम की कथा 17, 18, 19 और 20 नवंबर तक चलेगी। चार दिवसीय इस आयोजन को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने कहाः “यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखेगा। इस भव्य कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।”
पत्रकार वार्ता के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने सनातन और संविधान को लेकर सवाल पूछा, तो राजा भैया ने बेहद कड़े और स्पष्ट शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “सनातन के आगे सबको झुकना पड़ेगा।
Read Also-Paper-Leak-Case: एसआई भर्ती पेपर लीक मामला: सरगना हर्षवर्धन मीणा का भाई पुष्पेंद्र गिरफ्तार



