Pratapgarh News-हाईटेंशन लाइन घरों से सटाकर बिछाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने DM से की शिकायत, काम रुकवाकर जांच के आदेश

Pratapgarh News – Congress district president complains to DM about high tension line being laid adjacent to houses, stops work and orders investigation

Pratapgarh News-सेतापुर, पतुलकी और भोजपुर बिहारगंज ग्रामसभा के लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतापगढ़-अमेठी नेशनल हाईवे 991 पर 33 हजार लाइन का काम चल रहा है।

आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों के घरों से सटाकर बिजली का पोल लगा रहे हैं और खुला तार बिछा रहे हैं।

करीब डेढ़ किलोमीटर के इस खंड में सैकड़ों घर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 33 हजार की लाइन में इतनी पावर होती है कि 4-5 फीट दूर खड़े व्यक्ति को भी खींच सकती है,

जबकि लाइन घरों से सटाकर निकाली जा रही है।

ग्रामसभा वासियों की मांग है कि या तो अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाए या लाइन को ऊंचे पोल के सहारे ऊपर से ले जाया जाए,

ताकि किसी तरह का हादसा न हो।

ज्ञापन मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम से फोन पर बात कर कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने काम तत्काल रुकवाने के आदेश दिए और अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच के बाद 2 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

डीएम ने 29 तारीख को बिजली विभाग के अधिकारियों और ग्रामसभा वासियों के साथ बैठक कर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सेतापुर के ग्राम प्रधान विकास सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद बशीर, आदिल, सक्षम सिंह,अभिषेक, अरमान, करामततुल्लाह, आमिर, प्रत्यूष सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Read Also-Maharajganj News-गुमशुदा महिला को चौक पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

Related Articles

Back to top button